jh-dc-hoisted-the-tricolor

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाईन मैदान में डीसी ने फहराया तिरंगा

दुमका, 26 जनवरी । । पुलिस लाइन मैदान में डीसी अभिजीत सिन्हा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। इस परेड में 15 प्लाटून ने भाग लिया। जिसमें जिला बल के अलावा आईआरबी और जैप के जवान मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा, उपाध्यक्ष सुधीर मंडल के अलावा संथाल परगना के डीआईजी अंबर लकड़ा, एसपी पीतांबर सिंह खेरवार सहित स्थानीय स्तर के कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

गणतंत्र दिवस के मौके पर दुमका के पुलिस लाइन मैदान में विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गई, जिसमें पुलिस विभाग, वन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।

झंडोत्तोलन के बाद डीसी अभिजीत सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान के लागू होने की वर्षगांठ है। गणतंत्र दिवस के मौके पर दुमका के पुलिस लाइन मैदान में विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गई, जिसमें पुलिस विभाग, वन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। झंडोत्तोलन के बाद डीसी अभिजीत सिन्हा ने कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान के लागू होने की वर्षगांठ है। इस दिन से हमारा देश एक संप्रभु गणराज्य के रूप में अपने सिद्धांतों के साथ आगे बढ़ा है।

आज का त्योहार हमें संविधान, सिद्धांत, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भ्रातृत्व की याद दिलाता है। ये मूल्य केवल कागज पर ही नहीं बल्कि व्यवहार, नीतियों और निर्णयों में प्रतिबिंबित होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक तक शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और रोजगार के समान अवसर प्राप्त हो। हमारे मुख्यमंत्री को पूर्ण विश्वास है कि भारतीय संविधान के आदर्शों और मूल्यों के प्रति संपूर्ण समर्पण से ही विकास के लक्ष्यों को सही अर्थों में प्राप्त कर सकते हैं।

दरअसल, झारखंड राज्य निर्माण के बाद यह परंपरा बन गई थी कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपराजधानी दुमका में मुख्यमंत्री के की ओर से तिरंगा फहराया जाता है, लेकिन इस बार परिस्थिति कुछ अलग रही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विदेश दौरे पर हैं, जिसकी वजह से झंडा फहराने की जिम्मेदारी डीसी अभिजीत सिन्हा को दी गई थी।