27-litterateures-baster

रायपुर साहित्य उत्सव में बस्तर के 27 साहित्यकार होंगे शामिल

जगदलपुर के वरिष्ठ साहित्यकार रुद्रनारायण पाणिग्रही ने बताया कि रायपुर साहित्य उत्सव का केंद्रीय विचार आदि से अनादि तक है, जो भारत की साहित्यिक परंपरा की निरंतरता और विकास को रेखांकित करता है l यह आयोजन अटल नगर नया रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित किया जाएगा। जहां छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और समकालीन साहित्यिक अभिव्यक्तियों का सुंदर संगम देखने को मिलेगा l यह उत्सव छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय साहित्यिक मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रायपुर सहित्य उत्सव का शुभारंभ 23 जनवरी को उद्घाटन समारोह के साथ होगा l