ukrainian-woman-post-mortem

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर यूक्रेनी महिला के शव का मेडिकल बोर्ड से कराया गया पोस्टमार्टम

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी ईश्चरचंद पारीक ने बताया कि यूक्रेन की रहने वाली 58 साल की केटेरायाना हरयोटेक्डा भारत भ्रमण पर आई थी। वह 3 दिसम्बर को मुंबई आयी थी। बाद में 4 दिसम्बर को अपने एक परिचित चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 19 निवासी जितेंद्र गहलोत के साथ जोधपुर आई। उसने इस यूकेनी महिला को अपने एक अन्य मित्र सेक्टर 21 निवासी गौरव मिश्रा के यहां पर रूकवाया था। वह पहले भी दो तीन बार जोधपुर आ चुकी थी।