क्रिसमस पर आज शेयर बाजार बंद, कल होगा कारोबार
शेयर बाजार के साथ आज इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, एसएलबी, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके अलावा कमोडिटी मार्केट भी आज बंद रहेगा और ट्रेडिंग नहीं होगी। वहीं, एमसीएक्स और एनसीडीईएक्स दोनों ही एक्सचेंज में मॉर्निंग और ईवनिंग सेशन बंद रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में लाल निशान पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 116.14 अंक यानी 0.14 फीसदी टूटकर 85,408.70 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 37.45 अंक यानी 0.14 फीसदी अंक की गिरावट के साथ 26,139.70 के स्तर पर बंद हुआ था।









