south-central-railway-all-indi

अनूपपुर: अमरकंटक में 13 दिसंबर को होगा 56वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2025

मंडल द्वारा मंगलवार को जानकारी दी गई कि प्रतियोगिता का उद्घाटन तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ रेल अधिकारी, रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन के माध्यम से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट खेल परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। वर्ष 2022 में भी यह प्रतियोगिता दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी, जिसमें खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कई सम्मान प्राप्त किए थे।