sir-digitized-100%-in-dausa

एसआईआर में शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने पर एईआरओ एवं सुपरवाइजर सम्मानित

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) संजू मीणा, नांगल राजावतान उपखंड अधिकारी यशवंत मीणा तथा लवाण उपखंड अधिकारी रेखा मीणा ने प्रशस्ति पत्र एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि बीएलओ के साथ सुपरवाइजर ने भी अथक प्रयास कर अपने कर्तव्य का पूर्ण पालन करते हुए निर्धारित समय से पूर्व अपने क्षेत्र में गणना प्रपत्रों का शत प्रतिशत डिजिटाइज कार्य पूर्ण कराया। इस अवसर पर सर्वप्रथम शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण करने पर सुपरवाइजर रामधन मीणा तथा किशन लाल मीणा को माल्यार्पण एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार दौसा गजानंद मीणा, नवल किशोर मीणा, हनुमान सहाय शर्मा, चंद्र सिंह तहसीलदार सैथल तथा कमलेश कुमार मीणा, कमल सिंह गुर्जर, संजीव रावत, लव सिंह चौहान, एवं समस्त कार्यक्रम से जुड़े हुए कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।