प्रयागराज में 27 दिसम्बर से दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी
प्रयागराज, 21 दिसंबर । पुष्प उत्पादन के कारोबार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 27 दिसम्बर से दो दिवसीय गुलदाउदी व कोलियस प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह प्रदर्शनी 27 और 28 दिसम्बर को लगेगी। इस प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए राजकीय उद्यान चन्दशेखर आजाद पार्क से आवेदन फार्म ले सकते हैं। यह जानकारी रविवार को उद्यान अधीक्षक विजय किशोर ने दी।
उन्होंने बताया कि पुष्प उत्पादन एवं इसके कारोबार को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजकीय उद्यान, चन्दशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज के बैण्ड स्टैण्ड उद्यान इकाई (गोल चक्कर) पर 27 व 28 दिसम्बर को प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में,गुलदाउदी व कोलियस की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में ‘शामिल होने के लिए व्यक्तिगत’ अथवा सरकारी ,अर्धसरकारी ,निजी संस्था प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया जाता है। प्रदर्शनी में लगने वाले प्रदर्श (गमलों) की कोई एंट्री फीस नहीं ली जायेगी। इच्छुक व्यक्ति अपने गमलों को शामिल करने के लिए 26 दिसम्बर को एन्ट्रीफार्म भरकर चन्द्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंम्बर -6 से ला सकते हैं। प्रदर्शनी
में उत्कर्ष प्रदर्शों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा । एन्ट्री फार्म एवं प्रदर्शनी में ‘शामिल होने के लिए जो नियम है, उसकी जानकारी के लिए उद्यान विभाग कार्यालय के वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार से मिलकर अथवा उनके दूरभाष नम्बर 9889408043, सुरेश कुमार यादव प्रभारी संतति
पौधशाला- 9621929063 एवं शिव कुमार यादव, प्रभारी बैण्ड स्टैण्ड इकाई – 9453090560 पर सम्पर्क किया जा सकता है। किसी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए कार्यालय अधीक्षक राजकीय
उद्यान चन्द्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज से सम्पर्क किया जा सकता है।









