national-gold-medal-paralympic

पानीपत के रोहित मलिक ने 14वीं नेशनल पैरा जूडो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

रोहित ने बताया कि वह एक गरीब किसान परिवार से संबंध रखते हैं। गांव के सरपंच मोहित मलिक ने कहा कि बवाना लाखु खेलों का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां के अनेक खिलाड़ियों ने देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है और विदेशों में भी अपनी पहचान बनाई है। सरपंच ने दादा लाखु स्पोर्ट्स क्लब और जूडो-कराटे में गांव के युवाओं के योगदान की सराहना की। वहीं रोहित मलिक ने बताया कि वह रोजाना गांव के खेल के मैदान में अभ्यास करते हैं। इससे पहले भी वह नेशनल कॉमनवेल्थ और पैरा एशियन जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। रोहित का लक्ष्य अपने भार वर्ग में पैरा ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करना और देश तथा प्रदेश के लिए पदक जीतना है।