सिवनीः कच्चे मकान में घुसा तेंदुआ, वन विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा
वन विभाग के एसडीओ योगेश पटेल ने रविवार को जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मकान के मुख्य द्वार पर पिंजरा लगाया। रविवार की सुबह काफी मशक्कत के बाद तेंदुआ स्वयं पिंजरे में कैद हो गया। इसके बाद वन विभाग द्वारा सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम करते हुए तेंदुए को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि इस पूरी घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।









