mp-cm--kashi-vishwanath--darsh

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को वाराणसी के निकट जौनपुर जनपद के ग्राम समसपुर पनियरिया पहुंचकर उत्तर प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव और उनके परिजन से भेंट एवं चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गिरीश चंद्र यादव के पिता सवधू यादव के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।