पत्थरों के नीचे दबा मजदूर, हादसे के बाद खनन माफिया फरार
मदनगंज थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार पत्थरों के नीचे दबा युवक जोगियों की नाड़ी निवासी राजू नाथ बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस मय जाब्ता मौके पर पहुंच गई थी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया है। युवक को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।









