jh-sports-festival-concludes

साहिबगंज में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का समापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत आज युवाओं का देश है। आने वाले दिनों में युवा पीढ़ी ही विकसित भारत का नेतृत्व करेगी। भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आज इसी प्रतिभाओं को विकसित करने का प्रयास प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में चल रहा है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाएं जीत में खुशी और हार में प्रतिस्पर्धा की ताकत देती हैं। हर युवा को जीवन को खेल की भांति जीना चाहिए।