कन्हैया अग्रवाल बने साकची के मंडल अध्यक्ष
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ पवन पांडेय ने कहा कि पार्टी की ओर से प्रत्येक मंडल से लेकर वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। मजबूत राजनीतिक संगठन के माध्यम से ही पार्टी की नीति और सिद्धांतों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पार्टी फिर से अपनी राजनीतिक शक्ति को एकजुट कर उसे बढ़ाए और झारखंड में सत्ता तक पहुंचने का प्रयास करे, ताकि पार्टी अपनी नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप विकास कार्य कर सके। उन्होंने आगामी झारखंड में होने वाले 48 नगर निकाय चुनावों में पूरी मजबूती के साथ भाग लेने, सभी पदों पर सशक्त उम्मीदवार उतारने और संगठनात्मक ताकत बढ़ाने का आह्वान किया।
इस दिशा में संगठन को और अधिक सशक्त कर पार्टी ने साकची के कन्हैया अग्रवाल को साकची मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्हें 15 दिनों के भीतर 21 सदस्यीय मंडल कमेटी का गठन कर उसकी सूची जिला कमेटी को सौंपने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सौरव ओझा, जितेंद्र मिश्रा, तन्मय सरकार, अनवर हुसैन, विनोद सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।









