jh-koyal-son-or-amanat

कोयल, सोन आर अमानत नदी से हो रहे कटाव का मामला उठा लोकसभा में

सांसद ने कहा कि गढ़वा के कांडी प्रखंड में ग्राम मोखापी से सुण्डीपुर, जयनगरा, खरौंधा, गाड़ा, गाड़ा खुर्द, कसनद तक कोयल नदी और सुण्डीपुर से श्रीनगर तक ग्राम नारायणपुर, बाराडीह, बनकट, गाड़ाखुर्द, सोनपुरवा, नरवाडीह, कालागाढ़ा, बलियारी, बुनियाद विगहा, सड़की, शिवरी, डुमरसोता एवं श्रीनगर तक सोन नदी के तेज बहाव के कारण नदी के तटीय इलाकाें में निरंतर और तेज कटाव हो रहा है।

उन्हाेंने कहा कि

पलामू के मेदिनीनगर सदर प्रखंड के ग्राम बड़कागांव से खनवां, जोड़ और सिंगरा तक अमानत एवं कोयल नदी की ओर से लगातार कटाव जारी है। इस कारण लगभग 6-7 किलोमीटर तक फैली सिंचित और उपजाऊ कृषि भूमि नष्ट हो रही है। साथ ही अब कई स्थानों पर आवासीय क्षेत्र भी कटाव की चपेट में आने लगे हैं। इससे ग्रामीण परिवार पलायन को मजबूर हो रहे हैं। सांसद ने कहा कि इस मामले को पूर्व में भी सदन के माध्यम से उठाते रहे हैं लेकिन अब स्थिति अत्यंत गंभीर हो चुकी है।

सांसद ने जल शक्ति मंत्रालय से अनुरोध किया कि झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित क्षेत्रों में जल्‍द तटबंध निर्माण और कटाव-रोधी स्थायी उपाय किया जाना चा‍हिए।