चार पहिया वाहन से आए चोरों ने की कई बकरियाें की चाेरी
रोवाम गांव ही नहीं, बल्कि पूरे सारंडा क्षेत्र के कई गांवों में पिछले कुछ महीनों से बकरी चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार अब तक दर्जनों परिवारों की सैकड़ों बकरियां चोरी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक चोरों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। इससे चोरों के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे हैं।
सारंडा के गरीब आदिवासी परिवारों के लिए बकरी पालन आजीविका का प्रमुख साधन है। बकरियों की बिक्री से ही ये परिवार बच्चों की पढ़ाई, इलाज और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करते हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने उनकी आर्थिक स्थिति को गंभीर संकट में डाल दिया है। ग्रामीणों में भय के साथ-साथ गहरा आक्रोश भी व्याप्त है और वे पुलिस से जल्द कार्रवाई कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।









