रामगढ में हाथियों ने चार लोगों को कुचल कर मार डाला, तोडे कई घर और वाहन
कच्चे मकानों को तोड़ सात लोगों को किया घायल
मंगलवार की रात हाथियों का झुंड आरा कांटा कोलियरी के रिहायशी इलाके में घुस गया। इसके बाद मुहल्ले में अफरा-तफरी की स्थिति बन गईा। लोग घरों से निकल कर भागने लगे। इस दौरान आर कांटा चार नंबर मुहल्ले में एक बुजुर्ग महिला पार्वती देवी को हाथियों ने रौंद दिया। साथ ही सड़क के किनारे छुप कर बैठी सावित्री देवी को कुचल कर मार डाला। इसके बाद बाइक से जा रहे एक युवक को भी कुचल डाला। इस दौरान कई कच्चे मकानों को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में आरती देवी, पप्पू साहू सहित कुल सात ग्रामीण घायल हुए हैं।
नया अनाज और दारू की खुशबू से आ रहे हाथी
डीएफओ नीतीश कुमार ने बताया कि जंगल में फिलहाल 50 से अधिक हाथी मौजूद हैं। झुंड से अलग होकर हाथी तितर बितर हो चुके हैं। उन लोगों को घरों से नया आनज और महुआ दारू की खुशबू मिल रही है। इसे खाने के लिए वे रिहायशी इलाके में प्रवेश कर रहे हैं।
डीएफओ ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे घरों में देसी शराब स्टोर कर नहीं रखें। घरों से जब भी निकले झुंड में ही निकलें। घर में भी अंदर के कमरों में सोए। रात के समय हमेशा अलर्ट रहें। हाथियों को रिहायशी इलाकों से दूर रहने के लिए वन विभाग की पांच टीम क्षेत्र में मौजूद है। इसके बावजूद उन्होंने सतर्कता बरतने को कहा है।









