अवैध ईंट भट्ठे के संचालन पर डीसी ने लगाई रोक
डीसी ने जिले के एसपी, डीएफओ, डीएमओ, रामगढ़ एसडीपीओ, पतरातु एसडीपीओ, डीएसपी हेडक्वार्टर, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी और सभी ओपी प्रभारी को निर्देश जारी किया है।
डीसी ने कहा कि अवैध रूप से संचालित ईंट भद्ठों पर रोक लगाना जरूरी है। जिले में अवैध रूप से संचालित सभी ईंट भट्ठों पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना वैध अनुमति, लाईसेंस और कागजात के क्षेत्र में कोई भी ईंट भट्ठा का संचालन नहीं जाएगा।









