सडक हादसे में बाइक सवार और राहगीर गंभीर रूप से घायल
घटना उस समय हुई जब कोकमरा गांव निवासी कृष्ण गोपाल राना अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान उसी गांव के प्रदीप नायक सड़क पार कर रहे थे। अचानक सामने आए प्रदीप नायक को बचाने की कोशिश में कृष्ण गोपाल राना बाइक से नियंत्रण खो बैठे और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने एक निजी वाहन से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा पहुंचाया। चिकित्सकों की टीम दोनों युवकों का उपचार किया। इधर, दुर्घटना की सूचना पाते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।









