farmer-cm-said-police-unsafe

महिला ने एक वर्ष पहले डीएसपी पर लगाया था रेप का आरोप, पूर्व सीएम ने कहा पुलिस भी असुरक्षित

दंतेवाड़ा पुलिस के अनुसार रिटायर्ड फौजी रमाशंकर साहू और उसकी एक महिला मित्र दोनों दुर्ग के रहने वाले हैं। वहीं एक दिन पहले दोनों आरोपित पहले दुर्ग से 395 किमी दूर सुकमा पहुंचे थे। जहां डीएसपी तोमेश वर्मा की रेकी किए। वहीं 19 दिसंबर को डीएसपी तोमेश वर्मा सुकमा से दंतेवाड़ा न्यायालय में एक मामले में आए थे। दाेनाे आराेपी भी 80 किमी. का सफर तय कर सुकमा से दंतेवाड़ा पहुंच गए। वहीं डीएसपी तोमेश वर्मा बीच शहर में एक बाइक शो रूम के पास रुके थे। जहां सबसे पहले महिला उनके पास पहुंचकर डीएसपी तोमेश वर्मा से कुछ बात करने की कोशिश की।जिसके बाद मौका पाकर महिला का दोस्त रमाशंकर साहू अचानक पीछे से उनपर हमला कर दिया। चाकू से गले पर वार कर दिया। जिससे डीएसपी को गंभीर रूप से चोट आई।

वहीं उसी हालत में उन्होंने स्वयं को संभाला और आरोपित को जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने डीएसपी को अकेले लड़ता देखकर आरोपित को पकड़कर उसके पास से चाकू लिया। साथ ही आरोपित को डिवाइडर में लगे लोहे के पोल से बांध दिया गया। कुछ देर बाद दंतेवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद हमलावर युवक रमांशंकर काे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि, यह दोनों आरोपित डीएसपी की हत्या करने की याेजना बनाकर आए थे। दोनों आरोपित अपने पास बड़े साइज का चाकू रखे थे। इसी चाकू से डीएसपी पर वार किया गया। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में उनका इलाज किया गया। डॉक्टरों की मानें तो उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

दंतेवाड़ा के एएसपी आरके बर्मन का कहना है कि दोनों आरोपिताें से पूछताछ की जा रही है। अब तक इन्होंने जो बताया है उसके अनुसार किसी पुराने विवाद के चलते हमला करने की वजह समझ आ रही है। बाकी जांच के बाद ही इस हमले की पूरी जानकारी दी जाएगी।