मंडी जिला के लांगणा की डॉ. कृतिका बनी मेडिकल ऑफिसर
कृतिका ने अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयन होने से पहले आईटीआई मंडी में भी चिकित्सा अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल मंडी तथा मेडिकल की पढ़ाई मेडिकल कॉलेज चंबा से की है। कृतिका के पिता बिशन शर्मा स्टेट बैंक से सेवानिवृत अधिकारी हैं। जबकि उनकी माता सुमन शर्मा ग्रामीण विकास विभाग में एलएसईओ के पद से सेवानिवृत हुई है तथा उनके बड़े भाई हिमाचल प्रदेश सरकार में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से समूचे उपमंडल में खुशी का माहौल है।









