dharamshala-marathon-support-hotel-association

धर्मशाला मैराथन : होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने नगर निगम को दिया समर्थन

​एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल धीमान ने कहा कि यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि धर्मशाला के पर्यटन और विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने का एक बड़ा मंच है। उन्होंने विश्वास जताया कि होटल और रेस्टोरेंट क्षेत्र के सहयोग से इस आयोजन के स्तर और सकारात्मक छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, उन्होंने नगर निगम प्रशासन से अपील की कि शहर के इस महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्र को आयोजन में उचित पहचान और भविष्य की योजनाओं में रणनीतिक भागीदार के रूप में शामिल किया जाए।

​इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए। एसोसिएशन का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से न केवल स्थानीय व्यापार को गति मिलती है, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के बीच धर्मशाला की एक सुरक्षित और व्यवस्थित पर्यटन स्थल की छवि भी मजबूत होती है।

​इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल धीमान के साथ अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने एक स्वर में मैराथन को यादगार बनाने के लिए प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।