department-wise-review-by-mp-chief-minister-dr.-mo

मध्‍य प्रदेश में मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव आज से शुरू करेंगे विभागवार समीक्षा, अगले सप्‍ताह तक चलेगा दौर

इस संबंध में मुख्‍यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को विधानसभा में दोपहर दो बजे से ढाई बजे तक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल उपस्थित रहेंगे। दोपहर तीन बजे से साढ़े तीन बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें विभागीय मंत्री उदय प्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे। शाम चार बजे से साढ़े चार बजे तक नर्मदा घाटी विकास, जल संसाधन विभाग की समीक्षा करेंगे। जिसमें विभागीय मंत्री तुलसीराम सिलावट उपस्थित रहेंगे, शाम साढ़े बजे से पांच बजे तक ऊर्जा, नवीन और नवकरणीय ऊर्जा विभाग की समीक्षा करेंगे। जिसमें विभागीय मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं विभागीय मंत्री राकेश शुक्ला उपस्थित रहेंगे।

इन बैठकों के अलावा दूसरे दिन फिर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को वल्लभ भवन में दोपहर 11 बजे से 12 बजे तक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें उप मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री राजेन्द्र शुक्ल उपस्थित रहेंगे। दोपहर 12 बजे से एक बजे तक सहकारिता विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें विभागीय मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित रहेंगे। दोपहर एक बजे से 1:45 बजे तक महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें विभागीय मंत्री निर्मला भूरिया उपस्थित रहेंगी।

साथ ही वे दोपहर 1:45 बजे से 2:30 बजे तक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें विभागीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर उपस्थित रहेंगी। दोपहर 3:30 बजे से 4:15 बजे सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें विभागीय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा उपस्थित रहेंगे। दोपहर 4:15 से 5 बजे कृषि एवं किसान कल्याण उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें विभागीय मंत्री एदल सिंह कंषाना एवं मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आठ दिसम्बर सोमवार को खजुराहो में दोपहर 11 बजे से 11:30 बजे तक खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें विभागीय मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उपस्थित रहेंगे। दोपहर 11:30 बजे से 12 बजे तक वाणिज्यिक कर विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें उप मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री जगदीश देवड़ा उपस्थित रहेंगे। दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें विभागीय मंत्री लखन पटेल उपस्थित रहेंगे। वहीं, दोपहर 12:45 बजे से 1:30 बजे तक नगरीय विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उपस्थित रहेंगे। दोपहर 4 बजे से 4:45 बजे जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित समीक्षा करेंगे, जिसमें विभागीय मंत्री कुँ. विजय शाह एवं मंत्री नागर सिंह चौहान उपस्थित रहेंगे। दोपहर 4:45 से 5:30 बजे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें विभागीय मंत्री चैतन्य काश्यप उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिसम्बर मंगलवार को खजुराहो में दोपहर 12 बजे से 12:45 बजे तक लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें विभागीय मंत्री राकेश सिंह उपस्थित रहेंगे। दोपहर 12:45 बजे से 1:30 बजे तक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें विभागीय मंत्री सम्पतिया उईके उपस्थित रहेंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक मंत्रीपरिषद की बैठक करेंगे।