delhi-airport-97-flights-cancelled

दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 97 उड़ानें रद्द, 200 से अधिक सेवाओं में देरी

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर 48 आगमन और 49 प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दी गईं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइरडार24 डॉट कॉम’ पर उपलब्ध नवीनतम जानकारी के अनुसार, 200 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ और हवाई अड्डे पर उड़ानों के प्रस्थान में औसतन लगभग 23 मिनट की देरी हुई। दिल्ली एयरपोर्ट के संचालक डीआईएलएल के मुताबिक दोपहर के बाद से परिचालन सुचारू रूप से जारी है।

इस बीच इंडिगो एयरलाइन ने हवाई पैसेंजर के लिए एक एडवाइजरी में बताया कि दिल्‍ली, बेंगलुरु और अमृतसर में कम विजिबिलिटी और कोहरे की वजह से फ्लाइट के शेड्यूल पर असर पड़ा है। हम मौसम पर कड़ी नजर रख रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि अपनी फ्लाइट के स्टेटस के बारे में http://bit.ly/3ZWAQXd अपडेट लेते रहें।