cyber-crime-dig-reports

साइबर क्राइम डीआईजी ने रिपोर्ट पेश करने के लिए मांगा समय

सुनवाई के दौरान साइबर क्राइम के डीआईजी विकास शर्मा अदालती आदेश की पालना में हाजिर हुए। अदालत के पूछने पर उन्होंने कहा कि वे बैंक वॉलेट और सेवा प्रदाता तृतीय पक्षकार से सूचना लेने के संबंध में गाइडलाइन की विस्तृत रिपोर्ट अदालत में पेश करेंगे। ऐसे में उन्हें समय दिया जाए। इस पर अदालत ने उन्हें दो दिन का समय देते हुए प्रकरण की सुनवाई 11 दिसंबर को रखी है।