सीएसए में पोषक अनाजों पर 20 दिसंबर को होगा एक दिवसीय प्रशिक्षण
कार्यक्रम की आयोजक सचिव डॉक्टर श्वेता ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में पोषक अनाज ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा, कंगनी, कोदों, कुटकी जैसे छोटे दाने वाले अनाज होते हैं। जो प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और विटामिन से भरपूर होते हैं। जो सामान्य स्वास्थ्य रोग प्रतिरोधक क्षमता और पोषण सुरक्षा के लिए गेहूं और चावल से बेहतर विकल्प है।









