crime-police-missing-teenager-is-the-see

राजगढ़ः घर से गायब बालिका को पुलिस ने दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

थानाप्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने सोमवार को बताया कि नाबालिग बालिका के परिजनों ने शिकायत दर्ज की, बच्ची बिना बताए घर से कहीं चली गई है, जिस पर अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी विश्लेषण व सीडीआर लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम हुलखेड़ी से बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया। पूछताछ पर बालिका ने बताया कि परिजनों ने पढ़ाई को लेकर डांट दिया था, इसलिए नाराज होकर चली गई थी।