crime-branch-arrested-five-accused

महाराष्ट्र के मिराज रेलवे स्टेशन में चाेरी के मामले में पुलिस ने पांच आराेपिताें काे दबाेचा

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त संजीव यादव के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम एयरपोर्ट पहुंची और निगरानी के बाद पांचों आरोपित हवा सिंह, अमित कुमार, कुलदीप, अजय और मोनू—को दबोच लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से 177 ग्राम चांदी के गहने बरामद हुए, जिन्हें इन्होंने अन्य यात्रियों से चोरी करने की बात स्वीकार की।

ये सभी आरोपित ट्रेन यात्रियों के बैग और सामान से सोना, नकदी और कीमती वस्तुएं चोरी करने वाले एक सक्रिय और बदनाम गिरोह के सदस्य हैं। इनके खिलाफ 26 नवंबर को मामला दर्ज किया गया था। जिसमें 10 लाख रुपये के सोने के आभूषण की चोरी की शिकायत थी। पूछताछ में चार आरोपिताें ने इस वारदात में शामिल होने की बात कबूली। जिसके बाद उन्हें बीएनएसएस की धारा 35 में गिरफ्तार किया गया और संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार क्राइम ब्रांच की यह कार्रवाई उन लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर बड़ी चोट मानी जा रही है, जिनमें यह गैंग लंबे समय से लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को निशाना बनाता था।