corportion-commisioner-meeting

निगम आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक, नगरीय विकास कर के शत-प्रतिशत वसूली का दिया लक्ष्य

उन्होंने कहा कि पट्टों से संबंधित लम्बित मामलों का जल्द ही निस्तारण करें। आयुक्त ने जोनवाइज यूडी टैक्स कलेक्शन एवं विज्ञापन शुल्क के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही नगरीय विकास कर के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था के बारे में चर्चा कर कहा कि जोन स्तर पर 12 बीट प्लान बनाए जा रहे है जिससे कि कोई भी एरिया सफाई से ना छूटे और शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ हो सके। इसके साथ ही आयुक्त ने सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित शिकायतों के तत्काल निस्तारण के साथ-साथ अस्थाई अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।