column-on-this-day-03-december.

इतिहास के पन्नों में 03 दिसंबर : भोपाल में यूनियन कार्बाइड फैक्टरी से गैस रिसाव, 3,000 से अधिक लोगों की मौत

आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, कम से कम 3,000 लोगों की मौत हुई, जबकि कई हज़ार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गैस के संपर्क में आने से हज़ारों लोग आजीवन शारीरिक विकलांगता, आंखों, फेफड़ों और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों से जूझते रहे।

आपदा के तुरंत बाद अस्पतालों में अफरा-तफरी का माहौल था और शहर के बड़े हिस्से में जनजीवन ठप पड़ गया। राहत और बचाव कार्य कई दिनों तक जारी रहे। इस घटना ने न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व को औद्योगिक सुरक्षा मानकों और कॉरपोरेट जिम्मेदारियों पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए। भोपाल गैस त्रासदी आज भी मानव इतिहास की सबसे दर्दनाक औद्योगिक दुर्घटनाओं में गिनी जाती है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1790 – लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।

1796 – बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।

1824 – अंग्रेजों ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।

1828 – एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।

1829 – वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।

1910 – फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।

1912 – तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।

1948 – पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी जहाज को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फाेट हाेने से 1,100 लाेगों की माैत हुई।

1959 – भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1967 – भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।

1967 – इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।

1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।

1975 – लाओस गणराज्य घोषित।

1984 – भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।

1989 – रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।

1994 – ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।

1999 – विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन, चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया।

2000 – विसिट फ़ॉक्स मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित, आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।

2001 – गाजा पर इस्रायल के हमले में यासर अराफात के हैलीकॉप्टर नष्ट।

2002 – यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।

2004 – पुर्तगाल के सर्वोच्च न्यायालय में मोनिका की अर्जी खारिज।

2004 – ईराक में पुलिस थानों पर हुए हमले में 30 लोगों की मौत।

2004 – भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।

2008 – मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

2012 – फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।

जन्म

1882 – नंदलाल बोस – भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार

1884 – राजेन्द्र प्रसाद – भारत के प्रथम राष्ट्रपति

1888 – रमेश चन्द्र मजूमदार – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार।

1889 – खुदीराम बोस – स्‍वतंत्रता सेनानी

1913 – शिवनारायण श्रीवास्तव – हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार।

1937 – विनोद बिहारी वर्मा – भारतीय भाषाविद।

1957 – रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे।

1973 – अरूप बसक – भारत की राष्ट्रीय टेबल टेनिस टीम के कोच हैं।

1982 – मिताली राज – टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला।

1903 – यशपाल – हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक

निधन

1971- लांस नायक अल्बर्ट एक्का, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक

1979 – मेजर ध्यानचंद- भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी।

1982 – विष्णु डे – ज्ञानपीठ पुरस्कार (1971) से सम्मानित बांग्ला साहित्यकार थे।

2011- देव आनंद – फ़िल्म अभिनेता और निर्माता।

2020 – धर्मपाल गुलाटी – भारत की दिग्गज मसाला कम्पनी ‘एमडीएच’ के मालिक थे।

महत्वपूर्ण दिवस

-भोपाल गैस त्रासदी दिवस।

-विश्व विकलांग दिवस।