cm-up-yogi-agra-visit

सीएम योगी आज पहुंचेंगे आगरा, विकास कार्यों की समीक्षा के साथ एस आई आर प्रक्रिया पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपराह्न करीब 3:00 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे मंडलायुक्त सभागार पहुंचेंगे। जहां आगरा मंडल के जनपदों -आगरा फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी के पार्टी जन प्रतिनिधियों, जिला एवं महानगर अध्यक्ष तथा विधानसभा प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बातचीत कर 4 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष पुनरक्षण अभियान की प्रगति पर फीडबैक लेकर उसकी समीक्षा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा पन्ना प्रमुख से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारी तक इस कार्य के लिए सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष आगरा, प्रशांत पोनियाँ ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वायुयान से खेरिया हवाई अड्डे आगरा पर उतरेंगे। मंडलायुक्त सभागार आगरा में करीब 3 बजे आगरा मंडल के जनपदों से आये जनप्रतिनिधियों, जिला एवं महानगर अध्यक्षों, विधानसभा प्रभारी/ संयोजकों तथा एसआई आर अभियान में जुड़े जिम्मेदारों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें मुख्यमंत्री समीक्षा के साथ-साथ आवश्यक दिशा निर्देश भी देंगे। हम लोगों ने इस संबंध में डाटा तैयार किया है।