उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से ठिठुरा छत्तीसगढ़ , अगले दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को रायपुर समेत दर्जनभर जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। बीते तीन-चार दिनों से राज्य में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, खासकर सीमावर्ती जिलों में कड़ाके की सर्दी चरम पर है। अंबिकापुर का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। वहीं माना एयरपोर्ट और नवा रायपुर में पिछले तीन दिनों से शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। यहां रात का तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और कोरबा जिले में शीतलहर की चेतावनी जारी किया है।









