बीएचयू के डॉ. ओम प्रकाश हैन्स ज़ाइडेल फ़ाउंडेशन के कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त
इंस्टीट्यूट फॉर स्कॉलरशिप प्रोग्राम्स प्रतिभाशाली युवाओं को छात्रवृत्तियों के माध्यम से प्रोत्साहित करता है, वहीं इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन वैश्विक स्तर पर सुशासन, लोकतंत्र, आत्मनिर्भरता और सतत विकास की दिशा में कई परियोजनाओं का संचालन करता है। इंस्टीट्यूट फॉर यूरोपियन एंड ट्रांसअटलांटिक डायलॉग यूरोप, अमेरिका और कनाडा के बीच सहयोग व समझ को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। कार्यालय के अनुसार इन सभी गतिविधियों को केंद्रीय प्रशासनिक सेवाएँ समर्थन देती हैं, जबकि बान्ज़ मठ का शैक्षिक केंद्र तथा म्यूनिख स्थित कॉन्फ्रेंस सेंटर प्रशिक्षण और संवाद के प्रमुख स्थल हैं। फ़ाउंडेशन के कार्यों का मूल आधार नागरिक–राज्य संबंध, वैश्वीकरण और क्षेत्रीय पहचान का संतुलन, अंतरराष्ट्रीय संघर्षों व प्रवासन के कारण विकसित हो रहे नए वैश्विक परिदृश्य में यूरोप की भूमिका तथा आने वाली पीढ़ियों के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी जैसे मुद्दों पर केंद्रित है। डॉ. ओम प्रकाश की नियुक्ति पर विभाग में हर्ष का वातावरण है।









