a-workshop-was-organized-at-vikas-bhawan-as-part-o

अटल जयंती पर ‘प्रशासन गांव की ओर’ की भावना पर हुआ मंथन

इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह ने सुशासन की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता ही सुशासन के मूल स्तंभ हैं। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्रीय स्तर पर जाकर जनता से सीधे संवाद स्थापित करने तथा समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि सुशासन सप्ताह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा की प्रतिबद्धता को मजबूत करने का अवसर है। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ‘प्रशासन गांव की ओर’ की सोच से शासन और जनता के बीच की दूरी कम होती है। माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि अटल जी का जीवन सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित को समर्पित रहा।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों को सुनकर उनका त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है।

कार्यशाला के दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई तथा विभागीय स्तर पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों से सभी को अवगत कराया गया।