a-massive-fire-broke-out-in-jharias-garbage-wareho

कचरा गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

मौके पर झरिया थाना की टीम भी पहुंची और हालात पर नजर बनाए हुए है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लगातार मौके पर जमा रही। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

वहीं कचरा गोदाम के मालिक दीपक साहू ने बताया कि घटना के समय वे मंदिर गए हुए थे। तभी उनके स्टाफ ने फोन कर गोदाम में आग लगने की सूचना दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो पूरा गोदाम धधक रहा था। आग की लपटें देखकर वे भी सकते में आ गए। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में करीब 70 से 80 लाख रुपये के नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।