सिरसा: सीडीएलयू में यूथ महोत्सव का आगाज, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
इस दौरान सीडीएलयू के कुलपति विजय कुमार ने कहा कि यह मंच युवाओं को उनकी योग्यता प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है। जब प्रतिभागी समुह प्रतियोगिता में भाग लेते है वह एक दूसरे से तालमेल करते हुए प्रस्तुति देते हैं जिससे उनमें संयुक्त रूप से सही फैसले लेने की प्रतिभा का विकास होता है। इस मौके पर मंच का संचालन करते हुए बलजीत सिहं सिंधू व रणजीत सिंह ने युवाओं को स्वामी विवेकानन्द व सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर हर क्षेत्र में आगे आने बारे प्रेरित किया।
आईटीआई प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार ने मुख्यअतिथि व अन्य का स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी प्रधानाचार्य राकेश कुमार, वेदप्रकाश, उग्रसेन, राजेन्द्र पाल, बुधराम, प्रेम, वर्ग अनुदेशक श्याम सिंह, गुरदयाल, अनिल चहल, अनिल बैनीवाल, मनदीप कौर, प्रितमा, श्वेता, रमनलता, मिनाक्षी, पुष्पा, लक्ष्मी, वरिन्द्र सिंह, सुखप्रीत, अमित सेठी, कपिल शर्मा, अश्वनी, दयाराम, अजय, प्रभुदयाल, सिंगारा इत्यादि ने भाग लिया।









