प्रयागराज: अनियंत्रित कार पलटने से महिला की मौत

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र के नया पूरा गांव निवासी निर्मला देवी 55 वर्ष पत्नी स्वर्गीय दशरथ मंगलवार की सुबह घर से पैदल काम करने जा रही थी। इस दौरान करेली सी ब्लॉक पुरानी पानी की टंकी के समीप एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और महिला को टक्कर मारने के बाद पलट गई ‌। हादसे की सूचना पर पहुंची करेली पुलिस टीम ने घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम ने मृत महिला के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई करते हुए कार को थाने ले जाएगी।