three-illegal-colonies-being-built-on-13-bighas-of

13 बीघा भूमि पर बसाई जा रही 3 अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

उप महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-6 में स्थित कमानी मोड झोटवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में भवानी निकेतन कॉलोनी के भूखण्ड संख्या 71 में व्यावसायिक प्रयोजनार्थ ग्राउण्ड फ्लोर पर दुकानें एवं उसके ऊपर 2 मंजिला अवैध निर्माण को सील किया गया। जोन-10 में स्थित ग्राम सुमेल में करीब 2 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर, जोन-22 में स्थित ग्राम मोहबतपुरा माधोराजपुरा में करीब 10 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर ”सालासर धाम” के नाम से और जोन-14 में स्थित ग्राम बांसा में करीब 3 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने के लिए बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें सहित अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।