माटी कला के उत्कृष्ट शिल्पियों को मिला सम्मान

कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र तथा परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी विंध्याचल मंडल अमितेश कुमार सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। माटीकला पुरस्कार चयन समिति द्वारा चयनित विजेताओं में प्रथम पुरस्कार अविनाश कुमार मौर्या , द्वितीय पुरस्कार रंजीत कुमार काे तथा तृतीय पुरस्कार शेष कुमार प्रजापति को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मीरजापुर, सोनभद्र व भदोही जनपदों से जुड़े अनेक माटीकला कारीगर व अधिकारी मौजूद रहे।