प्रयागराज में किशोरी की गला रेतकर हत्या

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि घूरपुर के कांटी गांव में सरिता (15) का शव आज गेहूं के खेत में मिला है। इस सूचना पर पहुंची थाना पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पर पहुंची हुई है और साक्ष्य जुटा रही है। प्रथम दृष्टया किशोरी की गला रेतकर हत्या की गई है। परिवार से तहरीर मिलते ही इस संबंध में मुकदमा दर्ज आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।