students-of-kasturba-vidyalaya-protested-against

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने खेल मैदान पर न्यायालय भवन निर्माण के विरोध में किया प्रदर्शन

प्रदर्शनकारी छात्रों की मुख्य मांगें थीं कि खेल मैदान पर शुरू किया गया न्याशलय भवन निर्माण कार्य तत्काल रोका जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि मैदान को भविष्य में किसी भी प्रकार के निर्माण से मुक्त घोषित किया जाए और उनके खेल के अधिकार को सुरक्षित करने का लिखित आश्वासन दिया जाए। अभिभावकों का कहना था कि यह स्कूल के लिए एक मात्र बड़ा खेल मैदान है, जहां बच्चे खेल गतिविधियां, परेड और वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करते हैं। मैदान छिन जाने से बच्चों के शारीरिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्रशासन ने न्शायालय भवन निर्माण के लिए मैदान से मिट्टी हटाने और प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया था। इसकी जानकारी मिलते ही छात्रों में विरोध की स्थिति बन गई। बाद में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से चर्चा की और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया।