राहुल जोशी और रुकसाना बानो करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, एशियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप टीम में चयन
राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के आयोजन सचिव विनोद साहू ने बताया इस चैंपियनशिप में लगभग 15 देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनमें मंगोलिया, ओमान, ताइवान, लेबनान, ईरान, कजाकिस्तान, सीरिया, रूस, यूएई, उज्बेकिस्तान, फिलिपींस, जापान, मलेशिया आदि देश शामिल हैं। रुकसाना बानो +84 केजी भार वर्ग में ओर राहुल जोशी 105 केजी भार वर्ग में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। रुकसाना बानो ओर राहुल जोशी का भारतीय टीम में चयन होने पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, आयोजन सचिव विनोद साहू, सचिव देवेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा ने खुशी व्यक्त करते शुभकामनाएं दी।









