राष्ट्रपति दो नवंबर से उत्तराखंड दौरे पर
दो नवंबर को राष्ट्रपति हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद तीन नवंबर को राष्ट्रपति रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। उसी दिन वह नैनीताल में राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में शामिल होंगी। चार नवंबर को राष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा आश्रम जाएंगी। नई दिल्ली लौटने से पहले राष्ट्रपति नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।









