राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 3 व 4 नवम्बर का दो दिवसीय नैनीताल प्रवास का कार्यक्रम जारी

वहां से अपराह्न 4.20 बजे वह सड़क मार्ग से राजभवन नैनीताल के लिए रवाना होंगी। राजभवन पहुंचने पर वह राजभवन नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में प्रतिभाग करेंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी।

अगले दिन 4 नवम्बर को पूर्वाह्न 8.50 बजे राष्ट्रपति राजभवन नैनीताल के मुख्य द्वार के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। इसके बाद वह पूर्वाह्न 10.05 से 10.35 बजे तक नीब करौरी बाबा के कैंची धाम आश्रम में दर्शन करेंगी। तत्पश्चात पूर्वाह्न 11.15 बजे कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल पहुंचकर पूर्वाह्न 11.25 से 12.15 बजे तक विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम उपरांत अपराह्न 12.15 बजे वह पुनः राजभवन लौटेंगी और अपराह्न 2.30 बजे राजभवन से प्रस्थान कर अपराह्न 3.50 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगी, जहां से अपराह्न 4 बजे बरेली हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति का यह प्रवास नैनीताल के इतिहास में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ने जा रहा है।