prayagraj-child-killed,-five-injured-in-pickup-col

प्रयागराज: पिकअप की टक्कर से बच्चे की मौत, पांच घायल

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावन ने बताया कि जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के भैरव कसर गांव से एक कार में सवार होकर एक परिवार प्रयागराज में एक सगाई समारोह में आए हुए थे। शनिवार सुबह वापस लौटते समय रास्ते में फूलपुर कस्बे में कार रोककर सभी लोग नीचे खड़े होकर एक दुकान के बाहर चाय पी रहे थे। इसी दौरान एक सब्जी से लोड पिकअप अचानक आई और टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही 11 वर्षीय प्रियांश श्रीवास्तव पुत्र प्रदीप ​श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई और हादसे में कार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया और परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने के बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।