राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाजपा ने आयोजित की रन फॉर यूनिटी मैराथन

उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन, एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के विधायक डॉ राजीव भारद्वाज, पूर्व मंत्री एवं विधायक सुधीर शर्मा, हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल, पूर्व मंत्री सर्वीण चौधरी सहित पूर्व विधायक और भाजपा के के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।