gwalior-4-vehicles-involved-in-illegal-transportat

ग्वालियरः रेत के अवैध परिवहन में लिप्त 4 वाहन जब्त

तीनों ट्रैक्टर ट्रॉली थाना सिरोल में और डंफर को विधिवत हजीरा थाना में ज़ब्त कर रखा गया है। साथ ही वाहनों पर मप्र खनिज ( अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई तहसीलदार सुरेश यादव, खनिज अधिकारी घनश्याम सिंह यादव और सहायक खनिज अधिकारी रमाकांत तिवारी द्वारा की गई। कलेक्टर रुचिका चौहान ने अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण के खिलाफ लगातार और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।