govt.-college-ladbhrol-mandi

राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में डाक विभाग के करियर अवसरों पर विशेष व्याख्यान

संजय भारद्वाज ने अपने गहन एवं सरल भाषा में प्रस्तुत व्याख्यान में छात्रों को सुकन्या समृद्धि खाता, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड , किसान विकास पत्र, राष्ट्रीय बचत पत्र, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, और इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक जैसी योजनाओं की उपयोगिता और लाभों को समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे ये योजनाएँ छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों के लिए सुरक्षित निवेश तथा वित्तीय अनुशासन विकसित करने में सहायक हैं। अंत में महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ मुनीश ठाकुर ने सभी मेहमानों के प्रति आभार व्यक्त किया।