जगदलपुर : एसआईआर कठिन प्रक्रिया, मतदाता सूची बनाने की इससे दूषित प्रक्रिया हो नहीं सकती : टीएस. सिंहदेव
सिंहदेव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, राज्य में भाजपा कमजोर हो गई है। इसलिए वो कांग्रेस की तरफ ध्यान दे रही है। पूरे प्रदेश में कोई भी विकास काम नहीं हो रहे हैं, कानून व्यवस्था भी ठीक नहीं है। नक्सल समस्या के संदर्भ में जरूर कुछ कार्रवाई होते दिख रही है। इसके अलावा लोगों में सरकार को लेकर कोई संतोष नहीं है। उन्हाेंने भाजपा के आरोपों को लेकर कहा कि कांग्रेस संगठन के कामों में कोई कमी नहीं दिख रही है। वोट चोरी के संबंध में हस्ताक्षर अभियान को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि, हर कार्यक्रम में लोग भागीदार बन रहे हैं। मंडलों का गठन हो रहा है, वोट चोरी के संबंध में हस्ताक्षर अभियान भी चल रहा है। हमारे अध्यक्ष हर हफ्ते किसी न किसी कार्यक्रम में दौड़ाते हैं, भाजपा सरकार के कारनामें हम उठाते रहते हैं। यदि हमारी उपस्थित के बाद भी कमी दिख रही है तो वे लोग आइना देख लें।









