मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने गुरु नानक देव जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियाें काे दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा हम सभी के आराध्य, सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु, परम श्रद्धेय श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर कोटिश: नमन करता हूं। सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! उन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से मानवता के लिए प्रेम, सद्भाव, करुणा और सेवा के सन्मार्ग पर सदा चलते रहने की प्रेरणा दी। उनका संपूर्ण जीवन वंदनीय और अनुकरणीय है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने एक अन्य संदेश में लिखा आप सभी को कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सबके जीवन में सौभाग्य, सकारात्मकता, आरोग्यता और समृद्धि के दिव्य दीप सदा जलते रहें, यही प्रार्थना है।









