chief-justice-of-india-attended-the-annual-functio

वृंदावन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचे मुख्य न्यायाधीश, नन्हे बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियाँ

इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे बच्चों ने सरस्वती वंदना से शुरुआत करते हुए हुए कुमाउनी लोकगीतों व लोक नृत्यों के गुजराती डांडिया और राधा-कृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिकाओं एवं अंग्रेजी गीत-संगीत के सााि फिल्मी धुनों पर भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र ने बच्चों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रस्तुतियों ने उन्हें अपने बचपन की याद दिला दी। उन्होंने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

विद्यालय की प्रधानाचार्य राखी साह ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। खासकर उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति नरेंद्र की उपस्थिति को विद्यालय के लिये गौरवपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर, कूर्मांचल बैंक के अध्यक्ष विनय साह, आशा फाउंडेशन की संस्थापक आशा शर्मा, लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य बीसी त्रिपाठी, रामा मॉन्टेसरी स्कूल की निदेशक नीलू एलहेंस सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।